फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Purchase of e-vehicles increased

ई-वाहनों की खरीदारी बढ़ी

Sun, 21 Feb 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Purchase of e-vehicles increased
नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के स्विच दिल्ली अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है। बड़ी संख्या में राजधानी वासियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी की है। बीते दो हफ्ते में 5534 नए तिपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। सरकार की ओर से बताया गया है कि खरीदारों, पर्यावरणविद, मशहूर हस्तियों, और उद्योग जगत के लोगों ने इस अभियान की सराहना की है।
विज्ञापन

दिल्ली ईवी नीति को अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा है कि हम लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने आईसीई से इलेक्ट्रिक वाहन में स्विच करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पिछले कुछ वर्षों से ई-रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपये सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन

ईवी नीति के बाद उसी सब्सिडी को ई-कार्ट लोडर और ई-ऑटो पर भी दिया जा रहा है। दिल्ली में पंजीकृत पुराने सीएनजी ऑटो रिक्शा को स्क्रैप करने और डी-रजिस्टर करने के लिए 7500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। सभी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क भी माफ किया गया है। दिल्ली में ई-ऑटो किसी भी स्थान तक यात्रा करने का साधन बन सकता है। दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली में ई-ऑटो के आसान पंजीकरण की सुविधा के लिए एक योजना लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed