{"_id":"6903762c0815477d7505d0b6","slug":"pt-dhirendra-krishna-shastri-invited-for-the-padyatra-ashram-news-c-340-1-del1011-110436-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया पदयात्रा का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया पदयात्रा का निमंत्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा आगामी सात नवंबर से दिल्ली से वृंदावन के लिए निकलेगी। इस पदयात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने के लिए देशभर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल सक्रिय है। महाराज स्वयं भी लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
महाराज ने दिल्ली के सांसदों और मंत्रियों को विशेष रूप से यात्रा का निमंत्रण दिया। इस दौरान राजपीठ के सदस्यों ने महाराज से पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। भाजपा सांसद मनोज तिवारी के निवास पर हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद प्रवीन खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी अतिथियों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया और सात से 16 नवंबर तक चलने वाली यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से इस सनातन एकता यात्रा में शामिल होकर समाज में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित करने का आग्रह किया।