{"_id":"68e9044cbf643d8ffb07f108","slug":"provided-weapons-to-the-accused-of-murderous-attack-arrested-ashram-news-c-340-1-del1004-108047-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जानलेवा हमले के आरोपियों को मुहैया कराए हथियार, धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जानलेवा हमले के आरोपियों को मुहैया कराए हथियार, धरा
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश मुरादनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर
यूपी और चंडीगढ़ में दर्ज हैं 15 से अधिक मामले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौजकाजी थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद में जानलेवा हमला करने वालों को हथियार मुहैया कराने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नदीम उर्फ घोड़ा मुरादनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, दंगों और गैंगस्टर एक्ट के तहत 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, मैगजीन और 6 कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि 29 सितंबर को पुलिस को हौजकाजी में फैजुद्दीन पर जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी विवाद में उसपर हमला किया है। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसपर गोली चलाई। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
स्पेशल स्टाफ ने जांच करते हुए वारदात में शामिल रमीस उर्फ रमीज को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मुरादनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर सीलमपुर के गौतमपुरी निवासी नदीम ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल मुहैया करवाई थी। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदीम को 5 अक्तूबर को गौतमपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।