फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   protest against caa

दिल्ली गेट पर उग्र हुए प्रदर्शनकारी, पुलिस पर पथराव

Sat, 21 Dec 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
protest against caa
दिल्ली गेट में प्रदर्शनकारियों ने एक कार में आग लगाकर कई वाहनों के कांच तोड़ डाले। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में तनाव का माहौल रहा। कई संगठनों की ओर से प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के साथ ही कई इलाकों में धारा 144 लगाई। वहीं, लगातार दूसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करवाया। जामा मस्जिद के आगे दिनभर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ, लेकिन शाम तक हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली गेट पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो वे पथराव करने लगे। इसी बीच किसी ने दरियागंज थाने के बाहर खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को जामा मस्जिद की तरफ खदेड़ दिया। सीमापुरी व सीलमपुर इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ने के दौरान पत्थर लगने से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजबीर सिंह चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनके अलावा 8 पुलिसकर्मियों सहित 33 उपद्रवी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

भीम आर्मी की ओर से बुलाए गए विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के जुटने की सूचना पर जामा मस्जिद इलाके में धारा 144 लगा दी और पुलिस का भारी बंदोबस्त कर दिया गया। पुलिस यहां भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में लेना चाहती थी। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही जामा मस्जिद परिसर में जाने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन

नमाज खत्म होने के बाद लोगों के बीच चंद्रशेखर, नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी, कांग्रेस नेता व चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा और मटियाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे शोएब इकबाल का साथ मिला। नमाज खत्म होने के बाद संविधान की किताब लेकर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लोगों के बीच दिखे। नारेबाजी और भीड़ के बीच चंद्रशेखर बाहर निकले। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन चकमा देकर फरार हो गए। उधर, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अनुमति नहीं होने के बावजूद नारेबाजी करते हुए जंतर- मंतर की तरफ कूच किया, लेकिन पुलिस ने दिल्ली गेट के पास बैरीकेड लगाकर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed