फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Proposal for Rithala Narela and Kundli corridor of Delhi Metro approved by DMRC

Delhi Metro: यूपी-दिल्ली और हरियाणा ऐसे जुड़ेंगे तीन राज्य, 22 मेट्रो स्टेशन; 27 KM तक के विस्तार को मंजूरी

Tue, 11 Jul 2023 08:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 08:46 PM IST
सार

डीएमआरसी ने रिठाला नरेला और कुंडली कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लेकिन अभी केंद्र से मंजूरी बाकी है। ये मेट्रो विस्तार तीन राज्यों को एक लाइन में जोड़ेगा।

विज्ञापन
Proposal for Rithala Narela and Kundli corridor of Delhi Metro approved by DMRC
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरशन (डीएमआरसी) ने रेड लाइन को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब हरियाणा के कुंडली तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली मेट्रो का यह पहला कॉरिडोर होगा, जो तीन राज्यों को एक लाइन में जोड़ेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन

रिठाला-कुंडली के बीच होंगे 22 मेट्रो स्टेशन
वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ रही येलो लाइन, दिल्ली-फरीदाबाद की वॉयलेट लाइन और दिल्ली-बहादुरगढ़ की ग्रीन लाइन के बाद यह हरियाणा पहुंचने वाली दिल्ली मेट्रो की चौथी लाइन होगी। मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, रेड लाइन के रिठाला-कुंडली विस्तार में 22 मेट्रो स्टेशन होंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए शुरुआत में चार कोच की मेट्रो चलेगी। बाद में जरूरत के मुताबिक कोच की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। जल्द ही इस प्रस्ताव को संबंधित सरकारों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-दिल्ली और हरियाणा ऐसे जुड़ेंगे तीन राज्य
मेट्रो की रेड लाइन अभी यूपी के गाजियाबाद से शुरू होकर पूर्वी और मध्य दिल्ली की सघन रिहायश के बीच से गुजरती है। यह वही लाइन है, जिस पर मेट्रो ने पहली बार 2002 में शाहदरा से तीस हजारी के बीच मेट्रो चलाई थी। अभी यह रिठाला तक जाती है। मेट्रो नरेला तक इस लाइन का विस्तार कर रहा है। मेट्रो प्रशासन ने अब नरेला से कुंडली के पांच किमी लंबे हिस्से के लिए विस्तार करने की योजना तैयार की है। इसके लिए टॉपोग्राफिक्ल सर्वे, यातायात सर्वेक्षण, पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन तकरीबन पूरा हो गया है। रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर के लिए संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद इसे दिल्ली, हरियाणा के साथ केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। अंतिम रूप देने के बाद डीपीआर को विचार और मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में होगा विकास
मौजूदा समय में इस कॉरिडोर में संचालित शहीद स्थल-रिठाला रेड लाइन के विस्तार के रूप में बनाई जा रही है। रिठाला-बवाना-नरेला रूट पर जल्द मेट्रो चलेगी। रेड लाइन में सफर करने वाले यात्री अब उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इससे यात्रियों की सहूलियत मिलेगी। बता दें हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इस इलाके में आवासीय योजनाएं भी लाई है। वहीं, बवाना और नरेला के औद्योगिक क्षेत्रों सहित कई और सुविधाएं हैं। मेट्रो की सुविधा होने से हजारों लोगों के लिए रोजाना अपने दफ्तर, फैक्ट्री, अस्पताल सहित दूसरे जरूरी काम को पूरा करना भी आसान होगा।

27 किमी तक होगा लंबा कॉरिडोर
इसमें रोहिणी सेक्टर 25, रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर 31, 32, 36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर 35, 34, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया-एक सेक्टर 3,4, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया-एक सेक्टर 1, 2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनोठ, न्यू सनोठ, डीपो स्टेशन, भोरगढ़ विलेज, आनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर-5, कुंडली व नाथूपुर स्टेशन शामिल होंगे। इस कॉरिडोर को विस्तार को मंजूरी मिल जाती है, तो यह पूरा कॉरिडोर 27.319 किलोमीटर का हो जाएगा। इसमें अभी 21 स्टेशनों को मंजूरी मिली है। कुंडली स्टेशन जुड़ने से इसमें कुल 22 स्टेशन होंगे। इसमें 21 एलिवेटेड और एक ग्रेड स्टेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed