{"_id":"5ebd965f8ebc3e90470cf782","slug":"prisoner-of-rohini-jail-found-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : रोहिणी जेल में बंद कैदी को भी कोरोना, 30 लोगों को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : रोहिणी जेल में बंद कैदी को भी कोरोना, 30 लोगों को किया गया क्वारंटीन
Fri, 15 May 2020 04:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 15 May 2020 04:48 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी जेल में बंद एक कैदी भी कोरोना संक्रमित हो गया है। उसके बाद से जेल में हड़कंप मचा है। संक्रमित कैदी बीमार था और उसे ऑपरेशन के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका कोविड टेस्ट हुआ था। बुधवार रात आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है। कैदी के संपर्क में आए पांच जेलकर्मी समेत 30 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेल प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि कैदी छह माह से रोहिणी जेल में बंद था। उसे आंतों से संबंधित बीमारी थी। 10 मई को उसका ऑपरेशन हुआ था और वही कोविड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही कैदी को रात में ही लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जेल सूत्रों का कहना है कि कैदी ने कुछ दिन पहले नुकीला धातु निगल लिया था। इसके बाद पेट में दर्द की शिकायत हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कैदी को कैसे हुआ कोरोना, जेल प्रशासन जांच में जुटा
तमाम बचाव के उपाय करने के बावजूद रोहिणी जेल में बंद कैदी कोरोना संक्रमित कैसे हुआ, इसकी जांच में जेल प्रशासन जुट गया है। जेल प्रशासन लगातार दावा करता है कि जेल में सामाजिक दूरी के साथ-साथ कोरोना से बचाव के तमाम उपाय किए गए हैं। ऐसे में किसी नए कैदी के आने या फिर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान कैदी संक्रमित हुआ।
विज्ञापन
उतरी निगम आयुक्त वर्षा जोशी का हुआ तबादला
14 मई उतर दिल्ली नगर निगम में आयुक्त वर्षा जोशी का बृहस्पतिवार को तबादला कर दिया गया है। उपराज्यपाल की ओर से जारी एक पत्र में यह आदेश दिया गया है इसके साथ ही अगले आदेश तक दक्षिणी निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
तबादले के बाद वर्षा जोशी को फिलहाल अभी किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है उन्हें अभी मुख्य सचिव को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है ऐसे में यह बाद में तय हो सकेगा क्यों ने क्या जिम्मेदारी दी जाती है। वहीं दूसरी ओर निगमायुक्त के तबादले के बाद पूरे महकमे में चर्चा है।
निगमायुक्त के तबादले के बाद निगम में उच्च अधिकारी के कर्मचारी इसका अलग-अलग कारण मान रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उतरी निगम में वर्षों से द्वारा आधिकारिक पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया था।