फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparations for Ramlila begin in Delhi

दिल्ली : राजधानी में रामलीला की तैयारियां शुरू, कमेटियों ने किया भूमि पूजन, मंच पर उतरे कलाकार

Mon, 18 Sep 2023 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 06:38 AM IST
सार

रविवार को दो रामलीला कमेटियों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपने अभिनय की छटा बिखेरकर कार्यक्रम में आए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Preparations for Ramlila begin in Delhi
मंच पर उतरे कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को दो रामलीला कमेटियों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान मंचन में भाग लेने वाले कलाकारों ने अपने अभिनय की छटा बिखेरकर कार्यक्रम में आए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेज-दो ने भूमि पूजन वैदिक रीति रिवाज के बीच मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंचन से जुड़े कलाकारों को कलावा बांधकर अनुबंधित किया। उन्होंने अपने अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण-परशुराम के रोचक संवाद देखकर सभी चकित रह गए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, विधायक राजेश गुप्ता, पार्षद रेखा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दिल्ली छावनी के सदर बाजार में श्री रघुनंदन लीला कमेटी ने भी मंचन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और मंगलध्वनि व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन किया। प्रधान दीपक सिंघल ने बताया कि इस बार विशाल मंच पर पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला का मंचन 15 अक्तूबर से शुरू होगा। इस बार चंद्रयान-तीन की सफलता और अयोध्या के श्रीराम मंदिर की भव्यता का नजारा भी मंच पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लवकुश रामलीला कमेटी ने लगाया हेल्थ कैंप
लवकुश रामलीला कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लालकिला मैदान में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हेल्थ मेले में सैकड़ों दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लाभान्वित हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो और अर्जुन कुमार ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि सामान वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed