फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparations for Chhath Puja started at 1100 places on the banks of Yamuna

Delhi: यमुना किनारे 1100 जगहों पर छठ पूजा की तैयारी शुरू, सुरक्षा समेत साफ-सफाई और लाइट के भी होंगे इंतजाम

Tue, 25 Oct 2022 08:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

दिल्ली सरकार की तीर्थयात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल के अनुसार, कोरोना का प्रकोप कम होने के कारण दिल्ली सरकार ने इस बार भव्यता के साथ छठ पर्व का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Preparations for Chhath Puja started at 1100 places on the banks of Yamuna
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी पर छठ पूजा करने के मामले में स्थिति साफ नहीं होने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने 11 सौ स्थानों पर तैयारी शुरू कर दी है। इन स्थानों पर बनाए जा रहे अस्थायी घाटों पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टेंट, लाइट, पीने के पानी, साफ-सफाई व सुरक्षा के समुचित इंतजाम होंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की तीर्थयात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल के अनुसार, कोरोना का प्रकोप कम होने के कारण दिल्ली सरकार ने इस बार भव्यता के साथ छठ पर्व का आयोजन करने का निर्णय लिया है। हालांकि, घाटों पर श्रद्धालुओं से कोरोना महामारी के मद्देनजर सावधानी बरतने व नियमों को खास तौर पर ख्याल रखने की अपील की जाएगी। कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के कारण अब प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार छठ पूजा के लिए घाटों की संख्या में इजाफा किया गया है। गत वर्ष की तुलना में तीन सौ घाट बढ़ाए गए हैं। इस साल 11 सौ घाटों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। दिल्ली सरकार केवल घाट ही नहीं बनवा रही है, बल्कि वहां टेंट पंडाल लगवाने, सफाई की व्यवस्था कराने, साफ पानी व सुरक्षा की व्यवस्था कराने व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सहायता देने का काम भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह घाट किसी खास पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली की आम जनता के लिए है। सभी को हक है कि वह सरकार के सहयोग से समिति बनाकर छठ महापर्व का भव्य आयोजन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed