फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparation of activity book for the children of Eastern Corporation Nursery

पूर्वी निगम नर्सरी के बच्चों के लिए तैयार करा रहा एक्टिविटी बुक

Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Preparation of activity book for the children of Eastern Corporation Nursery
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम नर्सरी और प्री नर्सरी के बच्चों के लिए खास एक्टिविटी बुक तैयार करा रहा है, जिससे इन बच्चों की पढ़ाई रोचक हो जाएगी। इसमें कविताओं और कहानियों के माध्यम से उनके साल भर पढ़ने की सामग्री होगी।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के मुताबिक पूर्वी निगम नर्सरी के बच्चों के लिए करीब 100 पन्नों की एक्टिविटी बुक तैयार करा रहा है। यह बुक ऐसी होगी कि बच्चों को वर्णमाला सीखने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। बच्चे कविताओं और कहानियों के जरिये अक्षरों और अंकों की पहचान कर सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्वी निगम में नर्सरी शिक्षा की अतिरिक्त निदेशक मिनी शर्मा ने बताया कि इस एक्टिविटी बुक में बाल गीत, कविताओं, छोटी कहानियों को एक जगह संग्रहित किया जा रहा है। इसमें वर्णमाला से संबंधित कविताओं और कहानियों को विशेष स्थान दिया जा रहा है। वहीं प्री नर्सरी के बच्चों के लिए एक अलग बुक तैयार की जा रही है, जिसमें बच्चों को रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से फलों, पशु-पक्षियों, मनुष्य के शरीर के अंगों और पर्यावरण के विषय में सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी तय करेगा बुक की गुणवत्ता
एक्टिविटी बुक तैयार होने पर निगम इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए इसे एनसीईआरटी के पास भेजेगा। मिनी शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी के सुझावों के बाद इसमें अतिरिक्त सामग्री को जोड़ा या घटाया भी जाएगा। तब यह बुक प्रकाशित की जाएगी। नए सत्र में पूर्वी निगम अपने 354 स्कूलों में पढ़ने वाले नर्सरी के बच्चों तक ये एक्टिविटी बुक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed