{"_id":"61a71714545f743d7a29628e","slug":"pregnant-woman-entered-the-house-assaulted-and-molested-broke-both-hands-ashram-news-noi618763254","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस गर्भवती महिला से मारपीट और छेड़छाड़, दोनों हाथ तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस गर्भवती महिला से मारपीट और छेड़छाड़, दोनों हाथ तोड़े
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मामूली झगड़े के दौरान करीब आधा दर्जन पड़ोसियों ने न सिर्फ गर्भवती महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला के पति को भी बेरहमी से पीटा गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला के दोनों हाथ टूट गए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता शालू (26) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शास्त्री पार्क इलाके में किराये के मकान में रहती है। इसके परिवार में पति व बच्चे हैं। फिलहाल शालू छह माह की गर्भवती है। शालू ने पुलिस को बताया कि करीब पांच-छह माह पूर्व इनके परिवार का पड़ोसी आसिफ के परिवार से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
तब आरोपियों ने शालू के पति का सिर फोड़ दिया था। उसके सिर में 14 टांके आए थे। हालांकि दोनों परिवारों के बीच समझौता होने की वजह से कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
शालू ने बताया कि तभी से आसिफ व उसका परिवार रंजिश रखता है। आरोप है कि रविवार को आसिफ के परिवार के एक लड़के ने जानबूझकर शालू के बर्तनों में थूक दिया। इसी बात पर कहासुनी होने के बाद आसिफ के परिवार के आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपियों ने शालू के पेट पर डंडा मारा तो पीड़िता ने दोनों हाथों से अपना पेट पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसके हाथों पर डंडा मारते रहे। शालू के दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके पति से भी जमकर मारपीट की।