फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pre-cast slab technology to be used for high speed trains on the under-construction rrts corridor between delhi-ghaziabad-meerut

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर: पहली बार आरआरटीएस रेल ट्रैक सिस्टम पर नई तकनीक का इस्तेमाल, 160 किमी की रफ्तार से गुजरेगी ट्रेन

Tue, 08 Mar 2022 02:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 02:47 AM IST
सार

दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ के बीच निर्माणाधीन भारत की पहली आरआरटीएस परियोजना 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड की क्षमता पर आधारित है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रत्येक 5-10 किमी पर स्टेशनों से होकर ट्रेन एक घंटे में करीब 100 किमी की दूरी तय करेगा। 

विज्ञापन
pre-cast slab technology to be used for high speed trains on the under-construction rrts corridor between delhi-ghaziabad-meerut
प्री-कास्ट स्लैब कारखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच निर्माणाधीन आरआरटीएस कॉरिडोर पर हाई स्पीड ट्रेन के लिए अनोखी प्री-कास्ट स्लैब तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंडरग्राउंड और एलिवेटेड कॉरिडोर से गुजर सकेगी। विश्वसनीय और तेज रफ्तार को ध्यान में रखते हुए बैलेस्टलेस ट्रैक संरचना का चयन किया गया है। इसपर रफ्तार मेट्रो से भी अधिक होगी।

विज्ञापन


दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ के बीच निर्माणाधीन भारत की पहली आरआरटीएस परियोजना 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड की क्षमता पर आधारित है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रत्येक 5-10 किमी पर स्टेशनों से होकर ट्रेन एक घंटे में करीब 100 किमी की दूरी तय करेगा। तेज गति के लिए उपयुक्त होने की वजह से इस तकनीक को लागू किया जा रहा है। आरआरटीएस कॉरिडोर भीड़भाड़ वाले शहरों से गुजरेगा। इसे ध्यान में रखते हुए बैलेस्टलैस ट्रैक संरचना का चयन किया गया है। भारत में मेट्रो रेल परियोजनाओं में भी फिलहाल इसी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यह 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए उपयुक्त है। 
विज्ञापन


आरआरटीएस के ट्रैक सिस्टम के तौर पर प्रीकास्ट स्लैब ट्रैक प्रणाली को चुना गया है। एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस के लिए एक उपयुक्त ट्रैक सिस्टम की पहचान करने के लिए एक रणनीति अपनाई गई। देश की पहली क्षेत्रीय रेल के निर्माण में देश में पहली बार इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब तकनीक, उच्च क्षमता वाले बैलेस्टलैस ट्रैक स्लैब का उत्पादन करती है। इनका जीवन काल अधिक होने के साथ ही कम रखरखाव की जरूरत होती है। इससे ट्रैक के रख-रखाव पर भी कम खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में किया जा रहा है 42 हजार प्री कास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण 
इन प्री कास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण मेरठ के शताब्दी नगर स्थित एक कारखाने में किया जा रहा है। ट्रैक स्लैब आम तौर पर 4 मीटर गुना 2.4 मीटर आकार के होते हैं। ट्रैक स्लैब के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है ताकि इस्तेमाल में किसी तरह की दिक्कत न आए। आरआरटीएस प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत किया जा रहा है। इस कारखाने में रोजाना औसतन 90 प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण किया जा सकता है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के लिए करीब 42,000 प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण किया जाना है। केवल प्रायोरिटी कॉरिडोर के लिए ही लगभग 9000 ट्रैक स्लैब बनाए जा रहे हैं। 

रोजाना एक टीम बिछा सकती है 150 मीटर तक ट्रैक
निर्माण के बाद ट्रैक स्लैब को बड़े ट्रक या ट्रेलर के जरिये वायडक्ट की मदद से निर्माण स्थल तक पहुंचाया जाता है। प्री कास्टिंग से बेहतर गुणवत्ता के साथ साथ तेजी से ट्रैक बिछाने का काम किया जा सकता है। एक टीम द्वारा रोजाना करीब 100 - 150 मीटर लंबा ट्रैक बिछाया जा सकता है।


एनसीआरटीसी ने अपने कॉरिडोर में एक समान ट्रैक संरचना को लागू करने की रणनीति अपनाई है। इसलिए सभी कॉरिडोर पर प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे हाई स्पीड और हाई फ्रीक्वेंसी पर ट्रेनों का संचालन संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed