फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pre-board with OMR sheet in schools

स्कूलों में ओएमआर शीट के साथ हो रहे प्री-बोर्ड

Tue, 12 Oct 2021 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pre-board with OMR sheet in schools
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की पहले सत्र की परीक्षाएं नवंबर के मध्य में शुरू होनी है। इससे पहले कुछ स्कूलों में जहां प्री-बोर्ड शुरू हो चुके हैं, वहीं कुछ स्कूलों में शुरू होने वाले हैैं। चूंकि बोर्ड परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ ओएमआर शीट पर होगी।
विज्ञापन

ऐसेे में स्कूलों नेे भी प्री-बोर्ड में ओएमआर शीट से विद्यार्थियों की तैयारी करानी शुरू कर दी है। स्कूलों का कहना है कि इस तरह परीक्षा पहली बार हो रही है, यह बच्चों के लिए बिल्कुल नई है। लिहाजा इससे उन्हें परिचित कराना जाना जरूरी है।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने बताया कि इस बार नवंबर में परीक्षा ओएमआर शीट पर होनी हैं। ऐसे में हमने प्री-बोर्ड की तैयारी इसी आधार पर की है। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में प्री-बोर्ड में विद्यार्थियों को ओएमआर शीट ही देंगेे। जिससे परीक्षा की तैयारी को लेकर उनकी प्रैक्टिस हो जाए। बोर्ड में उन्हें कुछ नया न लगे और परीक्षा देने में दिक्कत ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोसेफ एंड मैरी स्कूल के निदेशक मनिन ठाकुर कहते हैं कि अक्तूबर के अंत में हम प्री-बोर्ड शुरू करेंगे। यह प्री-बोर्ड ओएमआर शीट पर कराएंगे जाएंगे। दरअसल विद्यार्थी प्री-बोर्ड में ही इसकी प्रैक्टिस कर लेंगे तो बोर्ड की तैयारी भी बेहतर हो जाएगी। इस तरह वह बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे।

सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण दसवीं-बारहवीं की परीक्षा को दो सत्रों मेें बांटा है। पहला सत्र नवंबर-दिसंबर में और दूसरा सत्र मार्च में होना है। पहले सत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर परीक्षा होनी है। जिसमें छात्रों को पेेन से सही जवाबों के गोले को काला करना है। छात्रों को चार विकल्पों के साथ एक-एक गोला और एक गोला अतिरिक्त मिलेगा। यह गोला गलत जवाब को सही करने के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed