{"_id":"60c4e9ccfeae997a707af356","slug":"posibilty-of-light-rain-in-delhi-ncr-throughout-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर: पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, कम रहेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर: पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत, कम रहेगा तापमान
Sat, 12 Jun 2021 10:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:37 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से सप्ताह भर अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर वासियों को पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी कम रहेगा। हालांकि, शनिवार को भी बारिश की संभावना थी, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में लोगों को बारिश की बूंदे नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 77 फीसदी व न्यूनतम 50 फीसदी रहा। नमी का अधिक स्तर होने की वजह से दिनभर लोगों का पसीने से बुरा हाल रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 38.6, लोदी रोड में 34.2, गुरुग्राम में 36.4, नोएडा में 33.9 व पीतमपुरा में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस वजह से सप्ताह भर अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने मानसून के 15 जून तक दिल्ली पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। जोकि तय समय से 12 दिन पहले बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून का प्रभाव सामान्य स्तर पर रहेगा यानि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अधिक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
औसत श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीर की हवा शनिवार को औसत श्रेणी में दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक हवा की दिशा में बदलाव होने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार बना रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 133, फरीदाबाद का 149, गाजियाबाद का 116, ग्रेटर नोएडा का 121 और नोएडा का 132 एक्यूआई दर्ज किया गया।