कोरोना की मार झेल रहे कुली: कहा- कमाई ठप होने से डूब गए भारी कर्ज में, संक्रमण के डर से लोग नहीं उठाने दे रहे बैग
कुलियों का कहना है कि कोविड लॉकडाउन के चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल हो गए, पूरा मजदूर वर्ग कर्ज में डूब गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की मार हर वर्ग के लोग झेल रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई और कारोबार ठप है। जिससे परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इससे कुली भी वंचित नहीं हैं।
दिल्ली के कुलियों का कहना है कि कोविड लॉकडाउन के चलते उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल हो गए, हमारी कमाई जीरो हो गई है और पूरा मजदूर वर्ग कर्ज में डूब गया है। सोनू कुली ने बताया कि कुछ लोग बैग लेकर आते हैं, लेकिन वे हमें ले जाने नहीं देते हैं। क्योंकि छूने से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
Delhi | Porters say they are facing hardship due to COVID lockdown.
It’s been 2 years, entire labour class has become debt-ridden. Our earnings have gone to zero. Some people do come with bags but they don’t let us carry them as virus is transmissible via touch: Sonu, a porter pic.twitter.com/C1t5YTIAwsविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 1, 2021
कुलियों ने कहा कि यात्री अपना बैग खुद ही लेकर चले जाते हैं, हमलोग स्टेशन पर बैठे ही रह जाते हैं। संक्रमण के डर से कोई बैग उठाने को नहीं देते हैं। काम नहीं मिलने से कमाई पूरी तरह से ठप हो गई है। कर्ज लेकर रोजी-रोटी चला रहे हैं, जिसके चलते भारी कर्ज में डूब गए हैं।