फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution in NCR: Situation still critical, AQI in severe category at Anand Vihar, very poor at IGI airport

Delhi NCR Air Pollution : आनंद विहार में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में, आईजीआई एयरपोर्ट पर हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'

Thu, 02 Dec 2021 12:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 02 Dec 2021 12:41 PM IST
सार

Air Pollution In Delhi NCR  Newsएनसीआर के अन्य क्षेत्रों में नोएडा के सेक्टर 62 पर एक्यूआई 479 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर एक में बहुत खराब श्रेणी में 378 और सेक्टर 125 में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुर में एक्यूआई 339 और लोनी में बहुत खराब श्रेणी में 412 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Pollution in NCR: Situation still critical, AQI in severe category at Anand Vihar, very poor at IGI airport
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीच में दो-तीन दिन सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर डरावने स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पर गुरुवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'गंभीर' श्रेणी में 448 दर्ज किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में धुंध छाई रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

विज्ञापन


एक्यूआईसीएन (वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स प्रोजेक्ट) के अनुसार, बवाना में 'गंभीर' श्रेणी में 425, चांदनी चौक पर 410, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 'बहुत खराब' श्रेणी में 343 दर्ज किया गया है। एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में नोएडा के सेक्टर-2 पर एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 479 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर एक में 'बहुत खराब' श्रेणी में 378 और सेक्टर-125 में 373 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुर में एक्यूआई 339 और लोनी में 'बहुत खराब' श्रेणी में 412 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में गुरुग्राम के विकास सदन में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 360 और सेक्टर-51 में 337 दर्ज किया गया। फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में 437, सेक्टर-11 में  497 और सेक्टर-30 में 430 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed