फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   politics starts on ban imposed on Chhath Puja celebrations at Yamuna Bank in Delhi 

दिल्ली: यमुना किनारे छठ पूजा को लेकर सियासत तेज, भाजपा सांसद ने प्रतिबंध को मानने से किया इनकार

Sun, 07 Nov 2021 09:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 07 Nov 2021 09:03 PM IST
सार

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आईटीओ के पास व्रतियों के साथ छठ पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि अगर वह उन्हें रोक सकते हैं तो रोक लें।
 

विज्ञापन
politics starts on ban imposed on Chhath Puja celebrations at Yamuna Bank in Delhi 
Pravesh Verma

विस्तार

छठ पूजा को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। यमुना घाट पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को राजनीति तेज हो गई। जब सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना तट पर त्योहार मनाने पर लगे प्रतिबंध को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी। कहा है कि छठ पूजा यमुना तट पर ही करेंगे। मुख्यमंत्री रोक सकते हैं तो रोक ले। पूजा करने वह यमुना किनारे ही जाएंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने इस साल भी यमुना तट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी भी की गई है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है कि छठ व्रति यमुना किनारे नहीं पहुंच सके। इसी बीच पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने यमुना घाटों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी है जो स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा है कि मैं पूर्वांचली भाइयों और बहनों के साथ रहूंगा और आईटीओ में छठ घाट की सफाई करेंगे और पूजा शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


उधर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा और विनय मिश्रा ने द्वारका में एक छठ घाट बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा शहर में छठ पूजा को बाधित करने की कोशिश कर रही है। पूर्वांचलियों को छठ पूजा में बाधा डालने के लिए छठ घाट तैयार करने से रोक रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पक्ष व विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर डीडीएमए के 30 सितंबर को जारी आदेश के साथ ही शुरू हुई थी जब यह कहा गया था कि कोविड-19 की वजह से सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगाई दी गई है। सांसद मनोज तिवारी, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री निवास के समीप विरोध-प्रदर्शन भी किया और प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। 


पूर्वांचली आबादी वाले इलाकों में छठ रथ यात्रा भी निकाली गई। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक पत्र भी लिखा था। इसके बाद भी राजनीति नहीं थमीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed