फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   policemen who reached the complaint were thrashed by the family in Delhi

पुलिस की पिटाई: महिला ने कॉल कर कहा- पति पीट रहा है बचा लो, शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को घरवालों ने धुना

Tue, 14 Feb 2023 11:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 11:19 PM IST
सार

आरोपियों ने डंडे, लातों, घूंसों से पुलिसकर्मियों व सोफिया पर हमला कर दिया। पवन ने बताया कि महिलाओं ने भी उनकी पिटाई की। दोनों पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना देने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर लिया । किसी राहगीर ने पुलिस थाने को खबर दी। इसके बाद थाने से स्टाफ वहां पहुंचा और दोनों को मुक्त कराया।
 

विज्ञापन
policemen who reached the complaint were thrashed by the family in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कॉल पर गए दो पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिए। इसी बीच किसी ने थाने में खबर दी तो अन्य स्टाफ ने दोनों को मुक्त कराया। दोनों को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूटपाट, मारपीट, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बुरहान, भाई अखलाक, भाभी आयशा और मां हसीना बानो (60) के रूप में हुई है। दो आरोपी अशफाक और आफाक फरार हैं। दोनों ही सदर बाजार थाने के घोषित बदमाश हैं। आफाक फिलहाल पैरोल पर है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि रविवार देर रात को सोफिया (27) सदर बाजार थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पति अशफाक ने मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद हवलदार पवन और सिपाही महिपाल सोफिया के घर पहुंचे। दोनों घर में अशफाक, अखलाक, बुरहान, आफाक, आयशा और हसीन बानो से बात करने लगे। इस बीच बुरहान ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने डंडे, लातों, घूंसों से पुलिसकर्मियों व सोफिया पर हमला कर दिया। पवन ने बताया कि महिलाओं ने भी उनकी पिटाई की। दोनों पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना देने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर लिया । किसी राहगीर ने पुलिस थाने को खबर दी। इसके बाद थाने से स्टाफ वहां पहुंचा और दोनों को मुक्त कराया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed