फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police lodges FIR after four years of cheating

ड्राप बॉक्स से चेक उड़ाकर भुनाया, चार साल बाद मामला दर्ज

Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
police lodges FIR after four years of cheating
नई दिल्ली। करोलबाग इलाके में एक दुकानदार ने निजी बैंक का अकाउंट पेई चेक युवक को दिया। युवक ने चेक को अपने बैंक के ड्राप बॉक्स में डाल दिया। रकम जब युवक के खाते में नहीं आई तो उसने छानबीन की। दुकानदार के खाते से रकम कट चुकी थी। पीड़ित अपने बैंक गया, लेकिन काफी भागदौड़ के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। आखिर युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अदालत ने करोलबाग थाना पुलिस को छानबीन के आदेश दिए। सोमवार को वारदात के चार साल बाद पुलिस ने अदालती आदेश पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सचिन को वर्ष 2016 में एक दुकानदार ने 30 हजार रुपये का एक चेक दिया था। चेक एचडीएफसी बैंक का था। युवक ने करोलबाग स्थित ओरिएंटल बैंक के ड्राप बॉक्स में चेक डाला। रकम खाते में नहीं आई तो युवक बैंक पहुंचा। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि चेक उन्हें मिला ही नहीं। इधर दुकानदार से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके खाते से रकम निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि अकाउंट पेई चेक से मुजफ्फरनगर स्थित शाखा से कैश रकम निकाली गई है। रकम खुद सचिन ने निकाली। सचिन का कहना था कि न तो वह मुजफ्फरनगर गया और न ही रकम निकाली। अकाउंट पेई चेक से किसी को भी कैश रकम दी ही नहीं जा सकती है। सचिन ने किसी बैंक कर्मी पर ही मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed