फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police clash with criminals 28 rounds fired two members of Rashid Cablewala gang apprehended in Delhi

दिल्ली: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलीं 28 राउंड गोलियां, राशिद केबलवाला गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा

Tue, 06 Oct 2026 06:21 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, ब्यूरो पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो पूर्वी दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 06:21 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने रविवार आधी रात मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12 गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की। 

विज्ञापन
Police clash with criminals 28 rounds fired two members of Rashid Cablewala gang apprehended in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने रविवार आधी रात मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12 गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश जख्मी हो गए।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसीम उर्फ आलू (23) और कैफ उर्फ डीजे (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से तीन ऑटोमैटिक पिस्टल, 18 कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की। बदमाशों की गोलियां हवलदार आमिर और एसआई कौशिक घोष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। उस्मानपुर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। पहले भी रंगदारी मांगने के मामले पर भी पुलिस की नजर है। उसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन


रंगदारी और फायरिंग का मामला
पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त मिलिंद महादेव डुमरे ने बताया कि 2 अक्तूबर को नावेद अंसारी के घर पर फायरिंग हुई थी। नावेद ने बताया कि अगस्त में गैंगस्टर राशिद केबलवाला ने उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार रात नावेद के घर पर गोली चलाकर दहशत फैलाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed