{"_id":"606bd22b3bb1f72c57021e5d","slug":"pm-modi-will-address-on-bjp-foundation-day-lcd-screen-being-installed-quiz-exhibition-also-be-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित, जगह-जगह लगाई जा रही एलसीडी स्क्रीन, क्विज-प्रदर्शनी का भी आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी करेंगे संबोधित, जगह-जगह लगाई जा रही एलसीडी स्क्रीन, क्विज-प्रदर्शनी का भी आयोजन
Tue, 06 Apr 2021 08:46 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 06 Apr 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4india
भाजपा के स्थापना दिवस पर दिल्ली में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में करीब ढाई सौ जगहों पर एलसीडी स्क्रीन लगाई जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को दिल्ली भाजपा नेता सुनेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा ने फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक लगाएगी।
पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही भाजपा सांसद, विधायक भी दिल्ली में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा पदाधिकारी सभी जिले, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता करीब 250 जगहों पर एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से जुड़ेंगे। जनसंघ से लेकर अब तक पार्टी का साथ निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि प्रदेश, जिले और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता मंगलवार को पार्टी स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कार्यालय में प्रदर्शनी लगेगी। सचदेवा ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धि पर दिल्ली के हर जिले में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।