फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Platform ticket in Delhi division is now 30 rupees

उत्तर रेलवे : दिल्ली मंडल में प्लेटफॉर्म टिकट अब 30 रुपये का, भीड़ कम करने की कवायद

Sun, 13 Jun 2021 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 04:19 AM IST
सार

इन स्टेशनों में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्द्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली छावनी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Platform ticket in Delhi division is now 30 rupees
new delhi railway station

विस्तार

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के आठ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इन स्टेशनों में नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्द्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला और दिल्ली छावनी शामिल हैं। हालांकि भीड़ को रोकने के लिए टिकट का दाम बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उधर मेरठ से मिली जानकार के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये का मिलेगा। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शनिवार को कोविड-19 की समीक्षा करते हुए यह आदेश जारी किया। स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट लेना जरूरी है। अगर जांच में कोई बिना टिकट पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट खरीदना अनिवार्य होगा। अन्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री का निर्णय मांग के अनुसार लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्टेशनों पर खास निगरानी के लिए चेकिंग स्टॉफ को निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर भीड़भाड़ न रहे इसी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है, जिससे कोरोना की स्थिति को काबू में रख जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed