फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   pink barricade started in shahdara only women police personnel will be deployed here

दिल्ली पुलिस की पहल: शाहदरा में पिंक बैरिकेड की शुरुआत, यहां सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती

Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों विवेक विहार और आनंद विहार में दो महिलाओं के साथ हुई वारदात के बाद से इलाका चर्चाओं में बना हुआ था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में सवाल भी उठने लगे थे। ऐसे में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पिंक बैरिकेड की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
pink barricade started in shahdara only women police personnel will be deployed here
शाहदरा में पिंक बैरिकेड की शुरुआत - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को शाहदरा जिले ने पहले करते हुए पिंक बैरिकेड की शुरुआत की। यहां सिर्फ महिला पुलिसकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मी वाहनों की जांच के अलावा बाकी औपचारिकताएं भी पूरी करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि महिला बैरिकेड की शुरुआत के बाद जिले की महिला पुलिसकर्मियों का हौंसला काफी बुलंद है। उनका कहना है कि इससे आम महिलाओं का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिलहाल अभी हर थाने के एरिया में दो पुलिस बैरिकेड की व्यवस्था की गई है। आगे इनकी संख्या को और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों विवेक विहार और आनंद विहार में दो महिलाओं के साथ हुई वारदात के बाद से इलाका चर्चाओं में बना हुआ था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में सवाल भी उठने लगे थे। ऐसे में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पिंक बैरिकेड की शुरुआत की गई है। दिल्ली के लिए यह पहला मौका है जब किसी भी पिकेट पर सिर्फ महिलाओं पुलिस कर्मियों को ही जांच के लिए तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसके बाद महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में भी कमी आएगी। बैरिकेड पर तैनात महिलाओं का हौंसला भी देखते बनता था। उनका कहना था कि महिलाओं को हमेशा कमजोर माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। महिलाएं अब बदल चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बैरिकेड लगने से महिलाएं अपनी बात भी इन महिला पुलिस कर्मियों के सामने रख सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed