फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PhD admission process will be completed in two phases

Delhi News: दो चरणों में पूरी होगी पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया

Wed, 20 Aug 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
PhD admission process will be completed in two phases
- डीयू ने जारी की अधिसूचना, दाखिले के लिए बनाई गईं तीन श्रेणियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी दाखिला को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। यूजीसी की अधिसूचना के आधार पर पीएचडी दाखिले के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं।

इसमें ब्लॉक ए की पहली श्रेणी में वह उम्मीदवार दाखिला के योग्य होंगे जिन्होंने जेआरएफ किया और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हैं। ब्लॉक बी की दूसरी श्रेणी में वह उम्मीदवार होंगे जो असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य और पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे। जबकि तीसरी श्रेणी में केवल पीएचडी दाखिला के योग्य उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


दाखिला के अलग-अलग चरण को लेकर विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लॉक बी के उम्मीदवारों का यूजीसी/सीएसआइआर नेट अंक एक वर्ष तक के लिए मान्य होंगे। पहले चरण के लिए दिसंबर 2024 और जून 2025 में यूजीसी/सीएसआइआर नेट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दाखिला के योग्य होंगे। जबकि दूसरे चरण में वह उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होंने जून 2025 और दिसंबर 2025 में नेट पास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के लिए 60 फीसदी सीट होंगी आवंटित

अधिसूचना में सीटों के वितरण को लेकर भी सूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के नियमानुसार विभागों को वार्षिक आधार पर एडवांस में उपलब्ध सीटों की घोषणा करना जरूरी है। पहले चरण के लिए कुल उपलब्ध सीटों में से 60 फीसदी और दूसरे चरण के लिए 40 फीसदी सीट आवंटित की जाएंगी। अगर पहले चरण में कोई सीट खाली रह जाती है तो उसे दूसरे चरण में भरा जाएगा।


30 फीसदी वेटेज साक्षात्कार को

विश्वविद्यालय ने मेरिट सूची तैयार करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए है। इसके अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 70 फीसदी अंकों को और 30 फीसदी वेटेज साक्षात्कार को दिया जाएगा। यह नियम सभी श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होंगे। इसके अलावा हर चरण में सीट पहले ब्लॉक (श्रेणी ए) के उम्मीदवारों से भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed