फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   petition move for arrangement of vaccination of jail inmates and accused persons

जेल में बंद व अंतरिम जमानत पर रिहा आरोपियों को वैक्सीन देने की व्यवस्था के लिए याचिका

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
petition move for arrangement of vaccination of jail inmates and accused persons
नई दिल्ली। जेल में बंद कैदियों व अंतरिम जमानत पर रिहा आरोपियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की व्यवस्था व सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में अंतरिम जमानत पर रिहा कैदियों की जमानत अवधि भी बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

अभिलाष सहरावत व राहुल शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका में केंद्र व दिल्ली सरकार को तुरंत कैदियों के लिए यह व्यवस्था करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। याची ने तर्क रखा कि जेल में तय क्षमता से अधिक कैदी हैं और हाल ही में मंडोली जेल की रिपोर्ट में कई कैदियों के कोराना पोजिटिव पाए जाने की पुष्टी हुई है। ऐसे में कैदियों में इस बीमारी के फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
विज्ञापन

याची ने कहा कि कैदियों की समस्याओं व अन्य सुविधाओं के लिए गठित हाई पावर कमेटी ने 14 जनवरी को बैठक की थी। इसमें कैदियों को वैक्सीन देने पर विचार नहीं किया गया क्योंकि सरकार ने वैक्सीन अभियान 16 जनवरी से शुुुुरू किया है। कोरोना के मद्देनजर हाईकोर्ट के निर्देश पर करीब 5123 विचाराधीन व अन्य कैदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजधानी की जेलों में अभी भी 10 हजार से ज्यादा कैदी है। उन्होंने कहा कि जिन कैदियों को अंतरिम जमानत दी गई थी अब उन्होंने तय निर्देशों के तहत समर्पण करना शुुुरू कर दिया है ऐेसे में जेलों में कैदियों की संख्या बढ़ेगी। इसलिए केंद्र व दिल्ली सरकार को तुरंत वैक्सीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाए, क्योंकि जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की देखभाल सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed