{"_id":"5f53a7f78ebc3e54aa6eabdb","slug":"personal-hearing-in-saket-court-canceled-after-judge-gets-infected-ashram-news-noi5342680123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः साकेत कोर्जट में जज पॉजिटिव, व्यक्तिगत सुनवाई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः साकेत कोर्जट में जज पॉजिटिव, व्यक्तिगत सुनवाई रद्द
Sun, 06 Sep 2020 04:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
saket court
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालतों में व्यक्तिगत सुनवाई शुरू होने के साथ ही न्यायाधीशों और कर्मचारियों का कोरोना की चपेट में आने का सिलसिला बढ़ने लगा है। अब साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई। कहा गया कि एएसजे संदीप यादव की अदालत में पांच और 10 सितंबर को होने वाली व्यक्तिगत सुनवाई को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, इन मामलों पर अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। न्यायाधीश यादव और उनकी अदालत के सभी कर्मी होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
हाल में अदालतों में व्यक्तिगत सुनवाई शुरू हुई है और अब तक कड़कड़डूमा, रोहिणी और साकेत कोर्ट के न्यायाधीश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके साथ ही यह भी खबर है कि हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीश भी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
इस आधार पर अदालतों में कोरोना को लेकर और सतर्कता अपनाई जा रही है और सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।