{"_id":"5ffca9558ebc3e3403560103","slug":"permission-to-set-up-industries-on-all-floors-of-buildings-in-industrial-area-ashram-news-noi5593494171","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में भवनों के सभी तलों पर उद्योग लगाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में भवनों के सभी तलों पर उद्योग लगाने की अनुमति
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत चिह्नित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित भवनों के सभी तलों पर उद्योग लगाने की छूट दी गई है। सदन के नेता नरेंद्र चावला ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। निगम के इस फैसले से उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
नरेंद्र चावला ने बताया कि दक्षिणी निगम की स्थायी समिति ने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत चिह्नित औद्योगिक क्षेत्र में बने भवनों के सभी तलों पर फैक्ट्री लाइसेंस प्रदान करने की मंजूरी दी है। चावला ने बताया कि अभी भूतल को छोड़कर अन्य तलों पर लाइसेंस जारी करने की नीति नहीं थी। इस वजह से औद्योगिक परिसरों में बने भवनों में बाकी तलों का अभी कोई उपयोग नहीं हो पाता। निगम के इस फैसले से क्षेत्र के उद्यमियों और परिसरों के मालिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलोत ने कहा कि इस कदम से रोजगार संबंधी अवसरों में वृद्धि होगी। मायापुरी और ओखला जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में मध्यम, हल्के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।