फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People negligence and crowd started showing effect amid festivals 12 areas sealed in a single day after found Corona case

दिल्ली में कोरोना: त्योहारों के बीच लोगों की लापरवाही और भीड़ का दिखने लगा असर, एक ही दिन में 12 इलाके सील

Tue, 02 Nov 2021 07:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 07:07 PM IST
सार

विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के किसी भी कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं है। यहां 14 दिन तक के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध है। त्योहारों को लेकर जिस तरह की छूट दिल्ली के अन्य इलाकों में है, वैसी अनुमति कंटेनमेंट जोन के लिए नहीं है।

विज्ञापन
People negligence and crowd started showing effect amid festivals 12 areas sealed in a single day after found Corona case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के बीच लोगों की लापरवाही और भीड़ का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को राजधानी में 12 इलाकों को सील कर दिया है। यहां कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इन इलाकों में अगले 14 दिन के लिए सभी प्रकार की छूट रोक दी गई है। लोगों की निगरानी और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विभाग ने इन इलाकों में सिविल डिफेंस के जवानों को भी तैनात किया है। हालांकि, विभाग ने कंटेनमेंट जोन की जिलावार संख्या नहीं बताई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार तक राजधानी में 86 इलाके कंटेनमेंट जोन में थे, लेकिन पिछले एक दिन में 12 नए इलाकों को सील करने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 98 हो चुकी है। इससे पहले 29 अक्तूबर तक राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 थी, लेकिन इसके बाद हर दिन कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई और इनका आंकड़ा कम होकर 86 तक आ चुका था, लेकिन दैनिक संक्रमित मामलों में 16 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कंटेनमेंट जोन में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं  
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के किसी भी कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं है। यहां 14 दिन तक के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध है। त्योहारों को लेकर जिस तरह की छूट दिल्ली के अन्य इलाकों में है, वैसी अनुमति कंटेनमेंट जोन के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन पर फोकस करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां नियमों की लापरवाही से स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। इसीलिए इन इलाकों में सख्ती बढ़ाने के लिए बैरीकेट और डिफेंस जवानों को तैनात भी किया है। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन इलाके में बाकी घरों की निगरानी भी चल रही है। कोरोना की जांच के अलावा इन्फ्लूएंजा या फिर श्वसन रोग से जुड़े मामलों को भी देखा जा रहा है। इसके लिए आशा कर्मचारियां जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed