फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   people enjoyed laser light programme in cannaught place

लेजर लाइटों के साथ देशभक्ति गीतों पर झूमी दिल्ली, कनॉट प्लेस में चार दिवसीय दिवाली मेले का आगाज

Sun, 27 Oct 2019 07:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 27 Oct 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
people enjoyed laser light programme in cannaught  place
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाम से चार दिवसीय दिवाली मेले का आगाज हुआ। मेले की शुरुआत लेजर लाइटों के बीच देशभक्ति गीतों के साथ हुई। इस देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने इस दौरान काफी मस्ती की। देशभक्ति गीतों की धुनों पर दिल्ली जमकर झूमीं।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए यह एक सराहनीय कोशिश है। आगे भी इस प्रयास को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदूषण मुक्त दिवाली की शुरुआत के लिए में मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं, जिनमें हर धर्म और वर्ग के लोग रहते हैं। सभी में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिवाली मेले की शुरुआत की गई है। सीएम ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में 25 प्रतिशत प्रदूषण कम कर दिया है और जल्द ही दिल्ली वासियों के लिए और भी बेहतर वातावरण तैयार करने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार हम भगवान राम का रोशनी और दीयों के साथ स्वागत करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की सभी इस मेले में आकर इस पर्व की शोभा बढ़ाएं और प्रदूषण रहित दिवाली मनाएं।

कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिवाली के इस त्योहार को और बेहतर बनाने की कोशिश है। यह इस बार प्रदूषण मुक्त दिवाली मानने की पहल है, जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मेले की शुरुआत लेजर लाइटों के बीच जय हो देशभक्ति गीत से हुई। इस गीत को सुनते ही दिल्ली झूम उठी। लोगों ने जमकर इस मेले का आनंद उठाया। इस दौरान गायक जावेद अली ने अपनी प्रस्तुति से दिल्ली वालों का मन मोह लिया।

रोशनी से नहाया सेंट्रल पार्क
दिवाली मेले को आकर्षक बनाने के लिए पेड़ों पर लाईटिंग वाले कंदील लगाए गए हैं। सेंट्रल पार्क को खूबसूरत लाईटिंग गार्डन में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं इस मेले में देशभक्ति गीतों के साथ ही रामायण भी सुनाई गई, जिसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों से दिल्ली को रूबरू करवाया गया।


इस मेले में दिल्ली वालों के लिए विभिन्न प्रकार के हथकरघा उत्पादों समेत अन्य उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इस स्टॉल्स के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed