फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PCR van rams into kiosk, disabled tea seller dies

Delhi News: पीसीआर वैन खोखे में घुसी, दिव्यांग चाय वाले की मौत

Thu, 18 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
PCR van rams into kiosk, disabled tea seller dies
पुलिसकर्मियों के नशे में होने का लोगों ने किया दावा, गाड़ी में दिखी शराब की बोतलें
विज्ञापन

पीसीआर चालक गिरफ्तार, सहायक उपनिरीक्षक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंदिर मार्ग इलाके में दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन बृहस्पतिवार सुबह राम कृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास चाय के खोखे में घुस गई। हादसे में दिव्यांग चाय वाले गंगाराम तिवारी (54) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पुलिसकर्मी नशे में थे। उनकी गाड़ी में शराब की बोतलें थीं। पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय जांच में पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने पीसीआर वैन के चालक सिपाही खिमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सहायक उप-निरीक्षक(एएसआई) को निलंबित कर दिया है।
पीसीआर वैन के चालक सिपाही खिमलेश ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बारे में स्थानीय निवासी विनोद यादव ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी गंगाराम तिवारी पिछले दस साल से रह रहे हैं। हादसे के वक्त सुबह करीब पांच बजे वह सो रहे थे। विनोद ने बताया कि तेज आवाज सुनकर जब वह तंबू से बाहर निकलकर आए तो देखा पीसीआर वैन ने गंगाराम को कुचल दिया सा। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों को भागने से रोकने का प्रयास किया। उनकी वैन में शराब की बोतलें भी देखीं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की तो एक पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्तौल निकालकर एक व्यक्ति के सिर पर तान दी। विनोद यादव ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन फेंक दिया। पवन कुमार ने कहा पुलिसकर्मी अक्सर चाय की दुकान पर आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम तिवारी के परिवार में उनकी पत्नी और छह बच्चे हैं। इनमें से एक 22 वर्षीय बेटा दिल्ली में रहता है। अधिकारी ने बताया कि उनकी पत्नी और अन्य बच्चे गोंडा में रहते हैं। पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया, पुलिस उपायुक्तमामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पीसीआर वैन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed