फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PCR van deployed for security of BJP expelled leader Naveen Jindal attacked by miscreants

Naveen Jindal: नवीन जिंदल की सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर हमला, आरोपियों ने तोड़े शीशे, ट्वीट कर दी जानकारी

Sun, 17 Jul 2022 10:45 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jul 2022 10:45 AM IST
सार

भाजपा से निष्कासित किए गए नवीन जिंदल की सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जिंदल ने फोटो सहित ट्वीट कर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
PCR van deployed for security of BJP expelled leader Naveen Jindal attacked by miscreants
पीसीआर वैन क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित किए गए नवीन जिंदल की सुरक्षा में तैनात पीसीआर वैन पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार सुबह जिंदल ने फोटो सहित ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। मालूम हो कि बीते 29 जून को भी जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली थी। शनिवार की घटना के बारे में बताते हुए जिंदल ने एक बार फिर दावा किया है कि इस्लामिक जिहादियों से उनके परिवार की जान को खतरा है।

विज्ञापन


मालूम हो की हाल में ही पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से जिंदल कई बार अपनी और परिवार की जान के खतरे में होने का दावा कर चुके हैं। रविवार को भी उन्होंने यही बात दोहराई है। 
विज्ञापन


जिंदल ने कहा कि मैंने कई बार सबूतों के साथ दिल्ली पुलिस को यह जानकारी दी है कि मेरी और परिवार की जान को खतरा है। लेकिन सुरक्षा मुहैया कराने के बजाए लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी कई बार तीन चार पुलिसकर्मियों के साथ आते हैं और केवल फोटो खिंचवा कर चले जाते हैं। जिंदल ने एक बार फिर यह जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि जिंदल के घर के बाहर तैनात पीसीआर पर हमले की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed