फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Patiala House Court said – enough evidence to prosecute Supertech Chairman and others

मनी लॉन्ड्रिंग : पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा-सुपरटेक के चेयरमैन समेत अन्य पर मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य

Wed, 27 Sep 2023 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 06:00 AM IST
सार

कोर्ट ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन और प्रमोटर आरके अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया। कोर्ट ने अरोड़ा की ओर से दायर डिफॉल्ट जमानत याचिका पर ईडी से भी जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Patiala House Court said – enough evidence to prosecute Supertech Chairman and others
सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य है। कोर्ट ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन और प्रमोटर आरके अरोड़ा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया। कोर्ट ने अरोड़ा की ओर से दायर डिफॉल्ट जमानत याचिका पर ईडी से भी जवाब मांगा है।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कुमार जंगाला ने आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए 30 अक्टूबर को आरके अरोड़ा की उपस्थिति के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया। इस बीच, अदालत ने आरोपपत्र में नामित सभी आरोपियों और फर्मों को उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से समन भी जारी किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार मटका, मनीष जैन और मोहम्मद फैजान अदालत के समक्ष मामले में पेश हुए।  
विज्ञापन


हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की है। अरोड़ा को 27 जून को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते, दिल्ली उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी के आधार को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


670 खरीदारों को धोखा देने का आरोप : इससे पहले ईडी ने अदालत को अवगत कराया कि आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 26 एफआईआर दर्ज की गई थीं। हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस ने सुपरटेक लिमिटेड और उसकी समूह कंपनियों के खिलाफ धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 467/471 आईपीसी के तहत कम से कम 670 घर खरीदारों को 164 करोड़ रुपये का धोखा देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed