फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Patiala House Court reject anticipatory bail petition of accused Vishal Sudhir kumar Jha in Bulli Bai app case

दिल्ली: 'बुली बाई' एप मामले के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला

Sat, 22 Jan 2022 05:34 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 05:34 PM IST
सार

मुंबई साइबर पुलिस ने गुरुवार को विवादित बुल्ली बाई एप मामले में ओडिशा से एक और युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो एमबीए डिग्री धारी है।

विज्ञापन
Patiala House Court reject anticipatory bail petition of accused Vishal Sudhir kumar Jha in Bulli Bai app case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की पटियाला हाउस सेशन कोर्ट ने 'बुल्ली बाई' एप मामले के आरोपी विशाल सुधीर कुमार झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर हैं। यह एक समुदाय विशेष की महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है।
विज्ञापन




वहीं, मुंबई साइबर पुलिस ने गुरुवार को विवादित बुल्ली बाई एप मामले में ओडिशा से एक और युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है जो एमबीए डिग्री धारी है। पुलिस ने जानकारी दी कि नीरज को जांच में मदद के लिए मुंबई ले जाया गया है।
विज्ञापन


बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए डालकर उन्हें निशाना बनाया जाता था। मुंबई के एक अधिकारी के मुताबिक नीरज सिंह कथित तौर पर एप की योजना और निर्माण करने में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की गिरफ्तारी के बाद नीरज सिंह के वकील पी राममोहन राव के अनुसार पुलिस को संदेह है कि नीरज एप की योजना बनाने और लॉन्च करने में शामिल हो सकता है। हालांकि, आरोपी के भाई मुकेश कुमार सिंह ने दावा किया कि उसे मुंबई पुलिस से पता चला है कि नीरज को मामले की जांच में मदद करने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी ले जाया गया है।

जानिए क्या है 'बुल्ली बाई' ऐप विवाद?
1. बुल्ली बाई(Bulli Bai App) लोगों को बरगलाने और वित्तीय लाभ कमाने के लिए देश भर में एक संदिग्ध समूह (उनमें से अधिकांश की पहचान अभी बाकी है) द्वारा विकसित एक एप है।

2. एप को बनाने के पीछे का मकसद भारतीय महिलाओं (ज्यादातर मुस्लिम) की नीलामी के लिए रखना और बदले में पैसा कमाना है।

3. 'बुल्ली बाई' एप माइक्रोसॉफ्ट के मालिकाना हक वाली ओपन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट साइट GitHub पर बनाया गया था।

4. बुल्ली बाई जैसी घटनाओं में, साइबर अपराधी इंटरनेट से लोकप्रिय महिलाओं, सेलेब्स, प्रभावशाली लोगों, पत्रकारों आदि की तस्वीरें लेते हैं और उनका उपयोग अपने वित्तीय लाभ के लिए करते हैं।

5. ये ऑनलाइन स्कैमर्स सोशल मीडिया अकाउंट से इन महिलाओं की तस्वीरें चुराते हैं और उन्हें प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर देते हैं। इसलिए इन महिलाओं को हमेशा अपनी प्रोफाइल को लॉक करके रखना चाहिए या अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट रखना चाहिए।


6. एप पर प्रोफाइल में पीड़ितों की फोटो और दूसरे पर्सनल डिटेल शामिल थे, जो महिलाओं की सहमति के बिना बनाई गई और शेयर किए जा रहे थे।

7. ट्विटर पर बुल्ली बाई एप से कई पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे अपमानजनक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed