फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   passengers got upset due to flight cancellation

तकनीकी कारणों से दूसरे दिन 25 उड़ानें निरस्त, यात्री रहे परेशान

Wed, 27 May 2020 04:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 27 May 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
passengers got upset due to flight cancellation
उड़ान रद्द होने परेशान हुए यात्री - फोटो : amar ujala

घरेलू विमान का संचालन शुरू होने के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का संचालन किया गया। हालांकि, दो दर्जन से अधिक विमान निरस्त भी हुए, जिससे यात्री बेहद परेशान हुए। स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति मिली। वहीं, यात्रियों ने विमान में फेस शील्ड लगाकर ही यात्रा की।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को 277 विमानों का संचालन निर्धारित किया गया था। इनमें दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 137 तो आने वाली  140 फ्लाइट शामिल हैं। पहली फ्लाइट तड़के 5 बजे एयर इंडिया की विमान संख्या एआई-533 ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। इस विमान से यात्रा करने के लिए यात्री सोमवार देर रात ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन


इसी तरह पहली फ्लाइट एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इनके अलावा बंगलूरू, रांची, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई रूट की 25 फ्लाइट निरस्त रहीं। इस वजह से एयरपोर्ट पहुंचे लोगों को वापस जाना पड़ा। हालांकि, कई विमान अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि बिना किसी जानकारी के ही फ्लाइट निरस्त की जा रही हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चलता है कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट निरस्त कर दी गई। उल्लेखनीय है कि दो माह बाद आइजीआई एयरपोर्ट से सोमवार को घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हो गया था।

इस दौरान पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश को छोड़कर पूरे देश के लिए विमान संचालित हुए। सोमवार को भी 82 उड़ानें रद्द रही थीं। दूसरे भी मुंबई के लिए काफी कम फ्लाइट रही तो कोलकाता भी यात्री नहीं जा सके। पश्चिम बंगाल में घरेलू उड़ानों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed