फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   parent came to search son stuck in lockdown

लॉकडाउन में फंसे बेटे की तलाश में दिल्ली आए बुजुर्ग माता पिता

Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
parent came to search son stuck in lockdown
नई दिल्ली। लापता बेटे की तलाश में बिहार से दिल्ली आए बुजुर्ग दंपति लॉकडाउन में फंस गए। दो माह तक बेटे की तलाश में दोनों भटकते रहे। अब बुजुर्ग दंपति बेटे की आस छोड़ कर गांव लौैटना चाहते हैं लेकिन ट्रेन में जगह नहीं मिल पा रही है। फिलहाल बुजुर्ग दंपति को शेल्टर होम में रखा गया है और उनके जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

समस्तीपुर बिहार के रहने वाले सूरज लाल (65) का बेटा शिवजी लाल (35) नरेला में एक फैक्टरी में काम करता था। मार्च माह में उन्हें पता चला कि बेटा मानसिक रूप में बीमार हो गया है। वह अपनी पत्नी के साथ बेटे का इलाज करवाने के लिए दिल्ली आये। यहां आकर पता चला कि होलंबी इलाके में रहने वाला उनका बेटा लापता है। दंपति ने बेटे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन हो गया और दंपति यहां फंस गए। इसके बावजूद दो महीने तक वह अपने बेटे की तलाश में कभी थाने तो कभी चौकी जाकर पुलिस वालों से पूछताछ करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसी बीच खाने-पीने की दिक्कत भी होने लगी। उन्हें पता चला कि अलीपुर डीएम कार्यालय से बिहार जाने वाली ट्रेन का टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वहां पहुंच गए, लेकिन वहां भी चार दिन तक कोई ट्रेन नहीं होने का पता चला। एसडीएम ने मामले पर संज्ञान लेकर उन्हें शेल्टर होम में रखवाया है और उनके वापस जाने की व्यवस्था करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed