फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Padmashri Award to two former doctor of aiims Dr. JN Pandey and Dr. Chandrakant S. Pandava

चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर एम्स के दो पूर्व डॉक्टरों को पद्मश्री सम्मान

Tue, 26 Jan 2021 05:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 05:43 AM IST
विज्ञापन
Padmashri Award to two former doctor of aiims Dr. JN Pandey and Dr. Chandrakant S. Pandava
डॉ. चंद्रकांत एस पांडव (बाएं) और डॉ. जेएन पांडे (दाएं) - फोटो : amar ujala

दिल्ली एम्स के दो पूर्व डॉक्टरों को मिला पद्मश्री अवॉर्ड चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर दिल्ली एम्स के दो पूर्व डॉक्टरों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार को सरकार ने दिल्ली एम्स के पूर्व प्रोफेसर डॉ. जेएन पांडे और डॉ. चंद्रकांत एस पांडव को पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


डॉ. जेएन पांडे का पिछले वर्ष 23 मई को कोविड संक्रमण के चलते निधन हुआ था। दिल्ली एम्स में पल्मोनरी विभागाध्यक्ष के तौर पर डॉ. पांडे ने कई शोध व ऐतिहासिक उपलब्धियां संस्थान को दिलाई थीं। एम्स से सेवानिवृत्त होने के बाद वह नई दिल्ली स्थित सीताराम भरतिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। जहां कोरोना महामारी के दौरान मरीजों का उपचार करते हुए वह खुद संपर्क में आने पर संक्रमित हुए और हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद निवासी डॉ. जितेंद्र नाथ पांडे दिल्ली एम्स से ही चिकित्सीय अध्ययन करने के बाद अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया था। अपने कार्यकाल में इन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति के चिकित्सक के रुप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed