{"_id":"6090e6868ebc3ebcc37e1ba1","slug":"oxygen-shortage-in-army-base-hospital-treatment-is-going-on-many-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों का संकट : दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, कई मरीजों की जान खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों का संकट : दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, कई मरीजों की जान खतरे में
Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 04 May 2021 11:46 AM IST
सार
दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। इतने दिनों बाद भी ऑक्सीजन का संकट दूर नहीं हुआ है। इसी बीच दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। अस्पताल में कई मरीजों का इलाज चल रहा है। जिसके चलते मरीजों की जान पर तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल के लिए ऑक्सीजन का कोटा कम कर दिया है। सेना के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्रालय के माध्यम से इस मामले को उठाया है। वहीं दिल्ली कैंट के आर्मी बेस हॉस्पिटल के पास इस समय पर्याप्त ऑक्सीजन है और वह अपने मरीजों की देखभाल कर सकता है। लेकिन इसपर जल्द ही ध्यान देना होगा, नहीं तो कई मरीजों की जान खतरें में पड़ सकता है।
विज्ञापन
The state govt has reduced the quota of oxygen for the Army Base Hospital at Delhi Cantt. Army authorities have taken up the matter with the local authorities through Defence Ministry: Indian Army sources
— ANI (@ANI) May 4, 2021
विज्ञापन
वहीं शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल था। कुछ दिन पहले जयपुर गोल्डेन और सर गंगा राम अस्पताल में कई कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी।