फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   oxygen concentrators hoarding case arms license of businessman Navneet Kalra has been suspended 

ऑक्सीजन कालाबाजारी मामला: आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Tue, 01 Jun 2021 12:08 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Jun 2021 12:08 PM IST
सार

पुलिस ने लोधी कालोनी के नैग-एंड-जू रस्टोरेंट, खान मार्केट के खान चाचा व एक अन्य रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किया थे।

विज्ञापन
oxygen concentrators hoarding case arms license of businessman Navneet Kalra has been suspended 
नवनीत कालरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोधी कालोनी और खान मार्केट के तीन रेस्टोरेंट में छापेमारी कर वहां से 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद करने के मामले में गिरफ्तार हुए कारोबारी नवनीत कालरा का पुलिस ने हथियारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। नवनीत को भी नोटिस भेजकर पूछा गया है कि क्यों नहीं उनका लाइसेंस रद्द किया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने लोधी कालोनी के नैग-एंड-जू रस्टोरेंट, खान मार्केट के खान चाचा व एक अन्य रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 524 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किया थे। तीनों ही रेस्टोरेंटभ् का मालिक नवनीत कालरा था। उस पर 16 से 22 हजार के कन्संट्रेटर 50 से 70 हजार के बेचने का आरोप लगा था। पुलिस ने ग्ररुग्राम से उसे गिरफ्तार किया था। शनिवार को नवनीत कालरा जमानत पर रिहा हो चुका है।
विज्ञापन


वहीं, छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो बार के ओलंपियन सुशील कुमार की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने सोमवार को सुशील कुमार का हथियार का लाइसेंस निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधिक मुकदमा दर्ज होने के कारण पुलिस ने लाइसेंस निलंबित किया है। अब सुशील को नोटिस देकर पूछा जाएगा कि क्यों नहीं उनका लाइसेंस रद्द किया जाए। जवाब न मिलने की सूरत में सुशील कुमार के लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा।


लाइसेंसिंग विभाग के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर रही एजेंसियों और लोकल पुलिस के कहने पर यह कार्रवाई की गई है। चूंकि सुशील के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हुआ है। इसकी वजह से पुलिस की एक टीम सुशील के घर पर हथियार और लाइसेंस की कॉपी लेने पहुंची थी। लेकिन सुशील के परिजनों ने इस संबंध में सहयोग नहीं किया। जांच के बाद सोमवार को सुशील का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed