फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Over 800 Containment Zones built in 8 days

दिल्ली में कोरोना : 8 दिन में बने 800 से अधिक कंटेनमेंट जोन, कुल संख्या हुई 1506

Mon, 29 Mar 2021 05:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 29 Mar 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
Over 800 Containment Zones built in 8 days
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : amar ujala

राजधानी में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही रेड जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 8 दिन में ही 800 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। दिल्ली में 19 मार्च तक 682 रेड जोन थे, जो अब बढ़कर 1506 हो गए हैं। इस लिहाज से देखे तो 8 दिन में ही 824 रेड जोन बना दिए गए है। 29 जनवरी के बाद पहली बाद यह संख्या 1500 से ज्यादा हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन की निगरानी करने के लिए माइक्रो स्तर पर जोन बनाए जा रहे हैं। यही कारण है कि रेड जोन की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण का मामला आने के साथ ही संबंधित इलाके या गली के आसपास के चार से पांच घरों को ही सील किया जाता है। इससे सील किए गए इलाके की निगरानी आसानी से होती है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को 14 दिन के आइसोलेशन के समय में बाहर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उनके घर में ही उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीद है कि इससे बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed