फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Over 17000 passengers traveled on the Yellow Line

येलो लाइनः दूसरे दिन 17000 से अधिक यात्रियों ने किया सफर

Wed, 09 Sep 2020 04:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
Over 17000 passengers traveled on the Yellow Line
metro - फोटो : अमर उजाला

येलो लाइन पर मंगलवार को दूसरे दिन कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया। सुबह 7 से 11 बजे के बीच यात्रियों की संख्या 8300 रही, जो बीते दिन के मुकाबले 800 अधिक थी। शाम की शिफ्ट को मिलाकर करीब 17600 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले सोमवार को यह संख्या 16000 के करीब थी, वहीं 1200 यात्रियों ने नए स्मार्ट कार्ड खरीदे, जबकि पहले दिन यह आंकड़ा 1115 था।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक 24 घंटे में यात्रियों की संख्या में करीब 2000 की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार से पिंक और ब्लू लाइन की शुरुआत होने पर यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि नौ इंटरचेंज स्टेशनों से लोगों को दूसरी लाइन की मेट्रो में भी सफर का मौका मिल सकेगा। येलो लाइन से दिल्ली-गुरुग्राम जबकि ब्लू लाइन पर सेवाएं शुरू होने से दिल्ली-नोएडा के बीच आवागमन संबंधी मुश्किलें दूर होंगी।
विज्ञापन


मेट्रो यात्री महेश ने बताया कि कश्मीरी गेट से राजीव चौक तक एक कोच में 4-5 यात्री ही थे, हालांकि यह संख्या पहले दिन से अधिक थी। मेट्रो स्टेशनों पर संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। जांच के लिए सीआरपीएफ और डीएमआरसी के कर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकॉल का पालन करवाने में आ सकती है समस्या
बुधवार से येलो लाइन समेत ब्लू और पिंक लाइन पर भी मेट्रो सेवा के शुरू हो जाने पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल के पालन में भी मुश्किलें पेश आ सकती हैं। नौ इंटरचेंज स्टेशनों पर दो अलग-अलग लाइनों के यात्री एक से दूसरी लाइन पर सफर करेंगे। ऐसे में संक्रमण के प्रसार को रोकना चुनौती होगा।

सुनसान मेट्रो स्टेशनों के पास लौटने लगी रौनक

मेट्रो सेवाएं शुरू होने से करीब छह माह से सुनसान पड़े मेट्रो स्टेशनों के आसपास रौनक लौटने लगी है। मास्क, सैनिटाइजर, सन ग्लास, पर्स के अलावा खाने पीने की चीजें बेचने वाले आ रहे हैं। कैब, ऑटो व ई रिक्शा वालों का भी जमावड़ा शुरू हो गया। इनको भी कमाई बढ़ने का इंतजार है।

कनॉट प्लेस में तीन दिन पहले तक कुछ स्टॉल लग रहे थे लेकिन न तो यात्री और न ही मेट्रो सेवाएं शुरू हुई थीं, इसलिए चहल-पहल काफी कम थी। मास्क, सैनिटाइजर और सन ग्लास बेचने वाले महेश ने बताया कि मेट्रो शुरू होने से बिक्री बढ़ी है। पुस्तक विक्रेता रवि ने बताया कि अलग-अलग लाइनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों की संख्या के साथ बिक्री में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ये हैं इंटरचेंज स्टेशन
रजौरी गार्डन (ब्लू-पिंक)
आईएनए (येलो-पिंक)
मयूर विहार फेस-1 (ब्लू-पिंक)
कड़कड़डूमा (ब्लू-पिंक)
राजीव चौक (येलो-ब्लू)
यमुना बैंक (ब्लू लाइन 3,4)
आनंद विहार (ब्लू-पिंक)
आजादपुर (पिंक-येलो)
सिकंदरपुर (येलो-रैपिड)

कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
डीएमआरसी ने यात्रियों से स्टेशन परिसर और मेट्रो में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। यात्री स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा कर सकेंगे और रिचार्ज के लिए कैशलेस माध्यम अपना होगी। दोनों ही लाइनों के स्टेशनों में प्रवेश-निकास गेट सीमित संख्या में ही खुलेंगे। इनकी जानकारी यात्रियों को सोशल मीडिया और डीएमआरसी की वेबसाइट पर दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed