फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   orders issued to vacate hostels to students in jamia millia islamia

कैंपस में भी संक्रमण: जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी बंद, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया फैसला

Sat, 24 Apr 2021 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Apr 2021 09:49 PM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया। कैंपस में छात्रों की बड़ी संख्या में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
orders issued to vacate hostels to students in jamia millia islamia
जामिया मिल्लिया इस्लामिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस में भी कोरोना संकमण के मामले बढ़ गए हैं। इसी के चलते कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने शनिवार शाम को यूपीएससी की मुफ्त में तैयारी करवाने वाली जामिया रेसिडेंशियल कोचिंग अकेडमी को भी बंद करने का फैसला लिया है। इसके तहत जो भी पहले से तय शेड्यूल में अगले आदेश तक  रोक लगा दी है। इसके अलावा हॉस्टल खाली करने का भी निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पिछले दिनों कोरोना मामलों को देखते हुए जामिया कोरोना कंट्रोल कमेटी बनाई गई थी। इसी कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी बन्द करने की सिफारिश की थी। इसके बाद कुलपति ने यह फैसला जारी किया है, जोकि तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।। इसके साथ हो यूपीएससी की लिखित परीक्षा में पास छात्रों में से इंटरव्यू चयन के शेड्यूल में भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन


एक महीने में 11 का निधन
जामिया में मार्च  से लेकर अब तक करीब 11 शिक्षक, कर्मियों का निधन हुआ है। इसमें सहायक कुलसचिव, प्रोफेसर और सफाई कर्मी भी शामिल है। कुलपति ने कहा कि अधिकांश लोगों का निधन कोरोना की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोरोना जांच कैंप लगाया गया था। जहां पहले दो दिनों में ही 50 से अधिक संक्रमण के मामले सामने आये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed