{"_id":"60c4bf77d5b3e96a8b1be8d4","slug":"opd-services-may-start-in-aiims-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: एम्स में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: एम्स में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं
Sat, 12 Jun 2021 07:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Jun 2021 07:36 PM IST
सार
एम्स प्रशासन के मुताबिक, अब अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को आपातकालीन विभाग के माध्यम से भर्ती करना शुरू किया है। एम्स के मुख्य परिसर में अभी कोरोना के 21 मरीज भर्ती हैं। यहां संक्रमण के मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। अब नॉन कोविड मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने लगे हैं। निजी अस्पतालों में तो ओपीडी सेवाएं चल रही हैं, लेकिन सरकारी में बंद हैं। कई मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिल्ली एम्स ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है, जो अगले एक सप्ताह में शुरू हो सकती हैं। अस्पताल प्रशासन चरणबद्ध तरीके से इसको चालू करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन के मुताबिक, अब अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को आपातकालीन विभाग के माध्यम से भर्ती करना शुरू किया है। एम्स के मुख्य परिसर में अभी कोरोना के 21 मरीज भर्ती हैं। यहां संक्रमण के मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था थी। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में फिलहाल 140 मरीज हैं। अब नए मरीज भर्ती होना काफी कम हो गए हैं। इसको देखते हुए अस्पताल के मुख्य परिसर में अगले सप्ताह से ओपीडी सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। पहले कुछ विभागों में यह सेवाएं शुरू होंगी। इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन