फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   OPD fascility in hospital now also on Sunday Doctors came to see patients amid protests in Safdarjung Hospital

दिल्ली में अब रविवार को भी ओपीडी: सफदरजंग अस्पताल में विरोध के बीच मरीजों को देखने आए डॉक्टर  

Sun, 10 Oct 2021 02:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 02:16 PM IST
सार

सफदरजंग अस्पताल में विरोध के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों को ओपीडी आना पड़ा। पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही। आठ विभागों की ओपीडी में 50 रजिस्ट्रेशन हुए। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में रविवार को भी ओपीडी सेवाएं खुलीं।

विज्ञापन
OPD fascility in hospital now also on Sunday Doctors came to see patients amid protests in Safdarjung Hospital
सफदरजंग में रविवार को आंख दिखाने आए मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के अस्पतालों में मरीज अब रविवार को भी ओपीडी में डॉक्टर से दिखा सकेंगे। रविवार को भी ओपीडी सेवा की शुरुआत 10 अक्तूबर से हो गई। साथ ही मरीज खून जांच भी करवा सकेंगे। हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं।  

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल में विरोध के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों को ओपीडी आना पड़ा। पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही। आठ विभागों की ओपीडी में 50 रजिस्ट्रेशन हुए। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में रविवार को भी ओपीडी सेवाएं खुलीं। इसके अलावा दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में भी ओपीडी सेवाएं खोली गईं। 
विज्ञापन


नौ स्पेशलिटी विभाग की ओपीडी चालू
अस्पताल की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 10 अक्तूबर से शुरू होने वाले ओपीडी में नौ स्पेशलिटी विभाग की ओपीडी चालू रहेंगी। इसमें मेडिसिन, ओबीएस, सर्जरी, गायनी, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी, बाल रोग, यूरोलॉजी और फार्मेसी की सेवाएं शामिल हैं। ओपीडी के लिए पंजीकरण सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी दवा रहेगी उपलब्ध
उधर, दिल्ली एम्स में अब सरकारी अवकाश या फिर रविवार को भी दवा उपलब्ध रहेगी। फॉलोअप और आसपास के मरीजों के लिए यहां अवकाश के दिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगीं। शुक्रवार को एम्स परिसर में जेनेरिक दवा दुकान चलाने वाली एचएलएल ने इसकी जानकारी साझा करते हुए एम्स प्रबंधन को सूचना दी है कि सभी सरकारी अवकाश और हर रविवार एम्स परिसर में उनकी दवा दुकान चालू रहेगी।


अभी तक यह दुकान सोमवार से शनिवार तक ही चलती थी लेकिन आगामी 10 अक्तूबर से दुकान अवकाश वाले दिन भी चलेगी। इसी के साथ ही एम्स परिसर में अब साल के 365 दिन दवाएं मिल सकेगीं। मरीजों को यहां जेनेरिक दवाएं बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध रहती हैं। निदेशक कार्यालय के ठीक सामने गेट नंबर दो के पास अमृत फार्मेसी की दुकान भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed