फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Only 50 perscent applicants will be able to appear in the driving license test no slot for learning

दिल्ली: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में 50 फीसदी आवेदक ही हो सकेंगे शामिल, लर्निंग के लिए स्लॉट नहीं

Sun, 13 Jun 2021 10:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 10:18 PM IST
सार

दफ्तरों में सीमित क्षमता के साथ कामकाज की सोमवार से शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन के दौरान दफ्तर बंद होने की वजह से इससे पहले किए गए आवेदन और तारीख पर हजारों आवेदकों को टेस्ट में शामिल होने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
Only 50 perscent applicants will be able to appear in the driving license test no slot for learning
ड्राइविंग लाइसेंस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अनलॉक-3 में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में शामिल होने के दोबारा तारीख दी जाएगी। आवेदन करने वाले 50 फीसदी आवेदकों को ही ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होने के लिए नई तारीख मिल सकेगी। स्लॉट उपलब्ध न होने की वजह से फिलहाल लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।  

विज्ञापन


दफ्तरों में सीमित क्षमता के साथ कामकाज की सोमवार से शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन के दौरान दफ्तर बंद होने की वजह से इससे पहले किए गए आवेदन और तारीख पर हजारों आवेदकों को टेस्ट में शामिल होने का मौका नहीं मिला। लंबित आवेदकों की अधिक संख्या और दफ्तरों में भी कम क्षमता के साथ कामकाज शुरू होने की वजह से फिलहाल लर्निँग लाइसेंस के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के विशेष परिवहन आयुक्त के के दहिया के मुताबिक सोमवार से कामकाम की शुरुआत हो रही है। लेकिन लर्निंग लाइसेंस के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्किल टेस्ट में भी केवल 50 फीसदी आवेदकों को ही फिलहाल मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed