फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Only 4 hours of oxygen left in GTB, 500 patients undergoing treatment: Satyendra Jain

जीटीबी में सिर्फ 4 घंटे की ऑक्सीजन बची, 500 मरीजों का इलाज चल रहा : सत्येंद्र जैन

Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Only 4 hours of oxygen left in GTB, 500 patients undergoing treatment: Satyendra Jain
जीटीबी अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार रात 10:30 बजे ट्वीट कर कहा कि गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी कमी है। जीटीबी में सिर्फ 4 घंटे की ऑक्सीजन बची है। यहां 500 मरीजों का ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को टैग कर लिखा कि तुरंत इस समस्या से निपटने के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल कराएं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में जीटीबी अस्पताल और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस के प्रिंसिपल अनिल जैन का एक संदेश भी साझा किया है। इसमें लिखा था कि मोदी नगर से जो ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाला वेंडर है वह आने में असमर्थ है और उसने कहा है कि उसके जिले के डीएम और एसएसपी का दबाव है कि वे दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति न करें। ऐसे में हमारे पास सिर्फ बृहस्पतिवार रात दो बजे तक की ऑक्सीजन है।
विज्ञापन


बड़ी त्रासदी को रोकने के लिए ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली के कई अस्पतालों में सिर्फ 10 से 12 घंटे की ऑक्सीजन बची है। रोजाना खपत के हिसाब से दिल्ली को काफी कम ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देर रात आक्सीजन का एक टैंकर जीटीबी अस्पताल पहुंच गया। जिससे गैस की किल्लत दूर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed