फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one young murder by knife

टशनबाजी में हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या

Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
one young murder by knife
अकड़बाजी में हुए झगड़े में युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। आनंद पर्वत इलाके में अकड़बाजी में हुए झगड़े में कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक अपनी जान बचाने के लिए भागे लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन पर चाकू से दर्जनों वार किये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों रोहित और कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पता चला है कि मरने वाला युवक क्षेत्र के अपराधी छवि के लोगों के संपर्क में था और इस कारण अकड़ में रहता था। इसी वजह से उसका युवकों से झगड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की पहचान रमन सिंह (20) के रूप में हुई है। वह थान सिंह नगर में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। घायल युवक की पहचान धीरज (21) के रूप में हुई है। वह रमन के पड़ोस में रहता है और दोनों बचपन के दोस्त थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे दोनों आनंद पर्वत के पुलिस बूथ स्थित सब्जी मंडी के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां मौजूद कुछ युवकों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवकों ने दोनों दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया और उन पर चाकू से हमला करने लगे। चाकू लगने के बाद दोनों वहां से भागे लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। राहगीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed