फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One year of hanging Nirbhaya's culprits sexual harassment cases in india

निर्भया के गुनहगारों को फांसी का एक साल: महिलाओं के खिलाफ कम हुआ 22 फीसदी अपराध

Sat, 20 Mar 2021 03:53 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
One year of hanging Nirbhaya's culprits sexual harassment cases in india
nirbhaya case - फोटो : शुभम बंसल
राजधानी में महिलाओं पर होने वाले अपराध में करीब 22 फीसदी की कमी आई है। सिर्फ दो फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें आरोपी महिला का अपरिचित था। अन्य मामलों में महिलाएं अपने परिचित या फिर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार की हवस की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 में जहां दुष्कर्म के 2168 मामले दर्ज किए गए थे वहीं, इस साल 1699 शिकायतें दर्ज की गईं। इस साल दर्ज 44 फीसदी मामलों में आरोपी महिलाओं के परिवार के सदस्य हैं या फिर पारिवारिक दोस्त हैं।  14 फीसदी आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। 26 फीसदी ऐसे आरोपी हैं जो किसी न किसी रूप में महिला से परिचित थे। 12 फीसदी आरोपी महिला के पड़ोसी रहे और दो फीसदी आरोपी महिला के सहकर्मी हैं।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि दर्ज मामलों दो फीसदी ही ऐसे मामले थे, जिसमें आरोपी पीड़िता का परिचित नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष दर्ज दुष्कर्म के 22.42 फीसदी मामले ऐसे हैं जिसमें आरोपी और पीड़िता लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे और शादी नहीं करने पर पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं पर होने वाले अन्य अपराधों में कमी आई है। महिलाओं का शोषण, अपहरण और उनके अपमान में कमी आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस साल नाबालिगों पर होने वाले अपराध में भी कमी आई है। वर्ष 2019 में जहां पॉक्सो के तहत 109 मामले दर्ज किए गए थे वहीं, इस वर्ष 65 मामले सामने आए।  

महिलाओं पर होने वाले अपराध...
अपराध 2019  2020
दुष्कर्म 2168 1699
शोषण  2921 2186
अपहरण 3672 2938
अपमान  495 434
पॉक्सो के मामले 109 65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed