फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one man arrested false information about bomb blast at Kashmere Gate metro station

Independence Day: कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, शराब पीने का है आदी

Mon, 14 Aug 2023 07:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके किए जाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना देने वाले के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर पुलिस उस तक पहुंची। आरोपी कश्मीरी गेट स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करता है। साथ ही शराब पीने का आदी है।

विज्ञापन
one man arrested false information about bomb blast at Kashmere Gate metro station
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में भय पैदा करने के लिए कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम धमाके किए जाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घटना के समय वह नशे में था और लोगों में भय पैदा करने के लिए फोन किया था। पुलिस ने फोन नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी तक पहुंची। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव ईसापुर देहवा, जौनपुर यूपी निवासी राहुल गुप्ता (26) के रूप में हुई है। वह कश्मीरी गेट स्थित स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 8.22 बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के सीआईएसएफ कंट्रोल रूम में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बम होने की सूचना दी गई। बताया गया कि मोबाइल फोन में बम है और कुछ देर में उसमें धमाका होगा। सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने तुरंत कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के चप्पे चप्पे की तलाशी शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद मेट्रो स्टेशन पर कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी सूचना देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत एसीपी कैलाश चंद के देखरेख में एक टीम गठित की। टीम ने आरोपी के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद था। लेकिन तकनीकी निगरानी और आरोपी व्यक्ति के फोन नंबर का विश्लेषण करने से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने उस नंबर पर लगातार फोन किया। कुछ देर बाद आरोपी ने फोन उठाया। उसने अपना नाम राहुल गुप्ता बताया। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए उसके पते पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों में भय पैदा करने के लिए उसने बम धमाका किए जाने की झूठी कॉल की थी। उसने बताया कि फोन करने के दौरान वह शराब के नशे में था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपी शराब पीने का आदी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फोन बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed