फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One laborer died, two injured, delhi police started investigation

Delhi Sewer Death : सीवर के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, दो घायल, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Mon, 16 May 2022 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 04:46 AM IST
सार

 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हौज खास पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में रविवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।  

विज्ञापन
One laborer died, two injured, delhi police started investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के हौज खास थाना इलाके में सीवर के मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।  घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हौज खास पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में रविवार देर रात तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी बेनीता मेरी जेकर ने बताया कि एम्स के ट्रामा सेंटर से रविवार शाम करीब 5:45 बजे एक मजदूर को मृत हालत में भर्ती कराने के बारे में सूचना मिली थी।  दो मजदूरों को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था। ये मजदूर ए-12 नीति बाग अगस्त क्त्रसंति मार्ग पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । जहां मृत मजदूर की पहचान रमेश कुमार 55 साल के रूप में हुई जबकि घायल मजदूरों की पहचान पंकज 26 वर्ष और जितेंद्र 35 के रूप में हुई। घायल मजदूर बयान देने की स्थिति में नहीं  थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि ये पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed