फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One arrested for taking loan of seven crores from banks by mortgaging same property factory was hired to bluff

दिल्ली: एक ही प्रॉपर्टी को गिरवी रख बैंकों से सात करोड़ का लोन लेने वाला गिरफ्तार, झांसा देने के लिए किराए पर लिया था कारखाना 

Fri, 09 Jul 2021 11:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 09 Jul 2021 11:08 PM IST
सार

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर चार अर्बन एस्टेट, गुरुग्राम निवासी राजीव राठी (51) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
One arrested for taking loan of seven crores from banks by mortgaging same property factory was hired to bluff
arrest - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुरुग्राम स्थित एक प्रॉपर्टी को अलग अलग बैंक में गिरवी रखकर सात करोड़ रुपये गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई बैंकों ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी। पुलिस इस फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर चार अर्बन एस्टेट, गुरुग्राम निवासी राजीव राठी (51) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से आर्थिक अपराध शाखा को जालसाजी की शिकायत की गई थी। जिसमें बताया गया कि शगुन एंटरप्राइजेज के मालिक राजीव राज राठी ने होम लोन लिया था। इसके एवज में गुरुग्राम स्थित एक प्रॉपर्टी को बैंक में गिरवी रखा था। सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद बैंक ने होम लोन दिया।
विज्ञापन


आरबीएल बैंक ने 2.5 करोड़ रुपये, जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आरोपी को 1.30 करोड रुपये का लोन दिया। लोन की किश्त नहीं आने और आरोपी से संपर्क नहीं होने पर बैंकों ने समाचार पत्र में विज्ञापन दिया। जिसके बाद बैंकों को पता चला कि आरोपी ने इसी प्रॉपर्टी को इलाहाबाद बैंक में भी गिरवी रखकर लोन लिया है। शाखा ने बैंकों की शिकायत पर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी ने शाहदरा में मेसर्स शगुन इंटरप्राइजेज के नाम से शाहदरा औद्योगिक क्षेत्र में आयरन टेप की फैक्टरी किराए पर खोली थी और उसने प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पीएनबी और ओबीसी बैंक से सात करोड़ रुपये का लोन ले लिया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी और गुरुवार को उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 


जांच में पता चला कि गुरुग्राम अर्बन एस्टेट हरियाणा में राजीव की पैतृक संपत्ति है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंकों को धोखा देने के लिए शगुन एंटरप्राइजेज नाम की फर्म खोली। फिर उसने बैंक के अधिकारी को दिखाने के लिए किराए पर एक कारखाना लिया। उसने अपने प्रॉपर्टी के कागजात का एक सेट बनाया और उसे सभी बैंकों में गिरवी रखकर लोन लेने के बाद फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed