{"_id":"6142063f8ebc3e79d2334768","slug":"on-protest-against-marriage-wife-got-husband-killed-by-lover-ashram-news-noi6047058196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के विरोध पर पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या
विज्ञापन
मालवीय नगर थाना पुलिस ने पति की हत्या करवाने वाली पत्नी उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्ता
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मालवीय नगर इलाके में महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त से पति मुनीस (21) की गला दबाकर हत्या करवा दी। पत्नी प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन पति विरोध कर रहा था। उसने पत्नी और उसके प्रेमी को डांट-फटकार भी लगाई थी।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन के पास एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी एल्डेको सेंटर बना रही है। कंपनी के जनरल मैनेजर ने आठ सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि कंस्ट्रक्शन साइट पर बनी झुग्गी में गांव मलिकपुर बिछोला थाना जारिफ नगर जिला बदायूं, यूपी निवासी मजदूर मुनीस (21) मृत हालत में मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि मुनीस की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस की एक टीम बदायूं में मुनीस के गांव भेजी गई। इधर ठेकेदार, मजदूरों से पूछताछ की गई। पता लगा कि मुनीस और उसके साथी मजदूर राजेश को 7 सितंबर को लगभग आठ बजे छत पर किसी काम के लिए भेजा गया था। काम खत्म करने के बाद मुनीस पहली मंजिल पर चला गया और राजेश भूतल पर सोने चला गया। आठ सितंबर की सुबह मुनीस अचेत अवस्था में मिला। इसके बाद जानकारी मिली कि मुनीस की पत्नी भूरी देवी का कथित तौर पर गांव के ही दिनेश के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक, मुनीस ने रक्षाबंधन वाले दिन अवैध संबंधों को लेकर फटकार लगाई थी। जांच में पता लगा कि दिनेश सात सितंबर को मालवीय नगर, दिल्ली स्थित घटनास्थल पर था। उसे राजेश बुलाता था। दिनेश को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया। राजेश के सामने बैठाकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
दोस्त की मदद से कंस्ट्रक्शन साइट पर घुसा प्रेमी
दिनेश भूरी देवी से शादी करना चाहता था। भूरी देवी शादी करने के लिए तैयार थी। मुनीस इस शादी के खिलाफ था। इस कारण इन्होंने मुनीस की हत्या की साजिश रची। इसमें राजेश को भी शामिल कर लिया। आरोपी दिनेश सात सितंबर को राजेश की मदद से कंस्ट्रक्शन साइट पर घुस गया और सात सितंबर की रात ढाई बजे दोनों ने गला दबाकर मुनीस की हत्या कर दी। वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार करने के बाद भूरी देवी को मलिकपुर बिछोला से गिरफ्तार कर लिया।